Mission Raniganj First Look: पूजा एंटरटेनमेंट ने पेश किया अक्षय कुमार की फिल्म का दिलचस्प मोशन पोस्टर

Mission Raniganj First Look: पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले अक्षय कुमार स्टारर एक रेस्क्यू थ्रिलर 'मिशन रानीगंज' का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ चुका है। यह फिल्म "रानीगंज कोलफील्ड" में एक असल जीवन की घटना और दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के साहसिक काम से प्रेरित है।
अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया जो उस रोमांचक बचाव अभियान की झलक पेश करता है। यह घटना तब की है जब खनिकों ने खुद को 350 फीट गहरी कोयला खदान के नीचे फंसा हुआ पाया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिवंगत जसवंत सिंह गिल के किरदार में दिखने वाले हैं।
ह्यूमन स्पिरिट और वीरता की कहानी
बता दें, जसवन्त सिंह गिल ने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद भारत में एक सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया। यह ह्यूमन स्पिरिट और इंजीनियरिंग माइंड्स के दृढ़ संकल्प और वीरता का एक प्रतीक है।
सनी देओल की गदर 2 ने बाहुबली को पछाड़ा, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भारत की टॉप 10 फिल्मों में शामिल!
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे।
बता दें, फिल्म का नाम पहले 'द ग्रेट इंडियन रेस्कयू' रखा गया था। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है।
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, 'मिशन रानीगंज' टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। देश-दुनिया को हिलाकर रख देने वाली घटना पर बनी ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications