सनी देओल की गदर 2 ने बाहुबली को पछाड़ा, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भारत की टॉप 10 फिल्मों में शामिल!

sunny-deols-gadar-2-is-now-the-10th-highest-grossing-indian-film-worldwide-beats-baahubali

Highest-Grossing Indian Film Worldwide: सनी देओल स्टारर गदर 2 की गति अब भले ही धीमी हो चुकी है, लेकिन फिल्म ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। भारत में जहां फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 650 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान साबित हुई है, जिसने एक के एक बाद सभी रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। बता दें, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक सिर्फ दो हिंदी फिल्मों ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है, पहली है शाहरुख खान की पठान और दूसरी गदर 2।

भारत और ओवरसीज में कमाई

कोई शक नहीं कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी धमाकेदार साबित हो रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो गदर 2 ने बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है। पहले 24 दिनों में गदर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 501.17 करोड़ की कमाई की.. यानि की 591.38 करोड़ ग्रॉस। ओवरसीज में फिल्म 67 करोड़ की कमाई कर चुकी है। कुल मिलाकर, सनी देओल की फिल्म ने कुल 658.38 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

गदर 2 से वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट से बाहुबली से बाहर निकालकर अपनी जगह बना ली है। हालांकि, 7 सितंबर को रिलीज होने वाली जवान गदर 2 से यह पोजिशन छीन सकती है।

भारत की टॉप 10 फिल्में-

दंगल- 2024 करोड़
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- 1800 करोड़
आरआरआर- 1276 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2- 1230 करोड़
पठान- 1050.40 करोड़
बजरंगी भाईजान- 969 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 966.50 करोड़
पीके- 831.50 करोड़
2.0- 800 करोड़
गदर 2- 658.38 करोड़

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X