मिस यूनिवर्स 2012 का फाइनल आज, बिहार की शिल्पा पर सबकी निगाहें
लास वेगास। आज एक बार फिर से भारत में इतिहास दोहराया जा सकता है , आज मिस यूनिवर्स 2012 का फाइनल है, जिसके कारण आज सभी भारतीयों की नजर अपने देश की सुंदरी शिल्पा सिंह पर लगी हुई हैं। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड के विष्णपुर डीहा गांव में जन्मी शिल्पा की जीत की आस लगाये पूरे देश में सबको लगता है कि आज मिस यूनिवर्स खिताब एक बार फिर से भारत के खाते में आयेगा।
मालूम हो कि शिल्पा सिंह का चयन राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता-आई एम शी के माध्यम से हुआ है। शिल्पा सिंह मिस यूनिवर्स-2012 में डिजाइनर अर्जुन कपूर और अंजलि की बनाई पोशाक पहनेंगी।
शिल्पा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर, जमशेदपुर और रांची में हुई है लेकिन बाद में अपने पिता के स्थानांतरण के कारण इन्हें भी मुंबई जाना पड़ा। मुंबई के एसवीकेएम विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद शिल्पा इंफोसिस कंपनी में अभियंता बन गई लेकिन सौंदर्य प्रतियोगिता की तरफ रूझान होने के कारण आज शिल्पा सिंह इंफोसिस से निकल कर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहुंच चुकी है।
शिल्पा सिंह को कुकिंग, बॉस्केट बॉल और तैराकी का बेहद शौक है और उनके लिए उनकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण उनके पापा हैं। हर भारतीय ऊपर वाले से दुआ कर रहा है कि इस बार फिर से ब्रह्मांड सुंदरी की खिताब भारत आये। हम भी ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि शिल्पा को कामयाब मिले। वनइंडिया परिवार भी शिल्पा आपको बेस्ट ऑफ लक कह रहा है।
आईये आपको दिखाते हैं शिल्पा सिंह की मनमोहक तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications