एशिया पैसिफिक सृष्टि राणा की चाहत मोदी बनें पीएम

लंबे समय बाद भारत को सुंदरता के पैमाने पर विश्वपटल पर हचान दिलाने वाली मिस एशिया पैसिफिक 2013 फरीदाबाद की सृष्टि राणा का कहना है कि वह भारतीय राजनीति में उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी भाते हैं। सृष्टि मोदी के व्यक्तित्व की प्रशंसक और कायल हैं और उनके काम करने के तरीकों से काफी प्रभावित हैं इसलिए उनकी दिली इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी एक दिन देश के पीएम पद पर आसीन हों।

सृष्टि राणा ने कहा कि "मैं चाहती हूं कि मोदी देश के पीएम बनें और इस बात के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं भी देती हूं कि वह अपनी लड़ाई में जरूर सफल हों।

वैसे सृष्टि राणा से पहले सेक्स बम मल्लिका शेरावत ने भी मोदी को पीएम पद के लिए बेस्ट बताया था, खैर सृष्टि ने एक नेता के रूप में और मर्यादित ढंग से मोदी की तारीफ की है और उन्हें पीएम पद के लिए उपयुक्त बताया है जबकि मल्लिका की तारीफ तो उनकी कामुकता की पर्याय थी।

हालांकि सृष्टि मंगलवार को भारत लौट आयी हैं लेकिन जिस ताज की वजह से वह पूरी दुनिया में नाम कमाने के लायक हुई उसी ताज को मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया क्योंकि हीरों से जड़े ताज के कागजी दस्तावेज सृष्टि के पास नहीं थे जिसके कारण कस्टम अधिकारियों ने उन्हें ताज ले जाने नहीं दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X