OMG वार्म वेलकम की जगह सृष्टि राणा का पेसेफिक ताज जब्त

मंगलवार की सुबह जैसे ही सृष्टि राणा ने मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखा और कस्टम अधिकारियों ने उनकी जांच की तो पाया कि सृष्टि के हीरों से जड़े ताज का कोई कागजी दस्तावेज सृष्टि के पास नहीं है जिसकी वजह से कस्टम ने उनका ताज ही जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक सृष्टि ने अपने इस ताज के बारे में कस्टम अधिकारियों को जानकारी ही नहीं दी थी जिसके कारण कस्टम ने ड्यूटी चार्ज नहीं लगाया था।
हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केवल अपनी ड्यूटी निभायी है, उन्होंने ताज को अपने पास रखा है उसके चार्ज का पता करके सृष्टि को बता दिया जायेगा और सृष्टि अगर उस चार्ज को पेय कर देती हैं तो उन्हें उनका ताज सौंप दिया जायेगा।
मालूम हो कि फरीदाबाद की सुदंरी सृष्टि राणा ने यह खिताब 30 अक्टूबर को हुए कोरिया में हुए सौंदर्य प्रतियोगिता में 49 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर हासिल किया है।गौरतलब है कि बीते जमाने की सेक्स बम जीनत अमान और खूबसूरत दिया मिर्जा ने भी यह खिताब जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











