मिलिंद सोमन के न्यूड फोटो को लेकर हुआ था बवाल- एक्टर ने कहा, 'भगवान ने हमें ऐसे ही बनाया है'
पिछले महीने अपने जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने गोवा में समुद्र किनारे न्यूड होकर दौड़ते अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ गोवा में एफआईआर दर्ज कर दिया गया था। इस मामले पर मिलिंद सोमन ने अब चुप्पी तोड़ी है।
सभी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर- मॉडल मिलिंद सोमन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसी ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया और ना ही मेरे पास कोई नोटिस आई है"..

कंट्रोवर्सियल तस्वीर पर उन्होंने कहा, "मैं कई सालों से न्यूड फोटोशूट करवा रहा हूं। जब मैंने पहली बार किया था तब मैं खबरों में आ गया था। मैंने कई न्यूड फोटोशूट किए हैं। हर बार लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग होती हैं। एक न्यूड इंसान क्या है? हमें भगवान ने इसी तरह बनाया है। ऐसा नहीं कि हम इंटरनेट पर न्यूड लोगों को देख नहीं सकते हैं। इंस्टाग्रामम पर कई न्यूड फोटोज हैं। हर किसी के अपने सपने होते हैं.."
आदिपुरुष: रावण पर दिये कमेंट को लेकर सैफ अली खान पर केस दर्ज, 23 दिसंबर को होगी सुनवाई


Click it and Unblock the Notifications