..................... आदिपुरुष पर दिये कमेंट को लेकर सैफ अली खान पर केस दर्ज | Case filed against Saif Ali Khan for comment that Adipurush will make Raavan ‘humane’ - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष: रावण पर दिये कमेंट को लेकर सैफ अली खान पर केस दर्ज, 23 दिसंबर को होगी सुनवाई

अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़े बयान को लेकर सैफ अली खान मुश्किल में घिर आए हैं। इस मामले में सैफ पर दो केस दर्ज हो चुके हैं। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के एक वकील ने फिल्म के निर्माताओं और एक्टर सैफ अली खान के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सैफ का इंटरव्‍यू 'आस्‍था' और 'सनातन धर्म में विश्‍वास' का नकारात्मक चित्रण है।

विवादित बयान-

'आदिपुरुष' के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा था- "राक्षस देवता की भूमिका निभाना मजेदार है। हम इसे थोड़ा मानवीय रूप देंगे। जहां तक मनोरंजन की बात है, हम लंकेश द्वारा सीता हरण की बात को भी जस्टिफाई करने का प्रयास करेंगे और श्रीराम के साथ युद्ध को बदले की लड़ाई दिखाएंगे, रावण की बहन शूर्पणखा की नाक लक्ष्मण ने काट दी थी।"

Saif Ali Khan

हालांकि, विवाद बढ़ने पर सैफ अली खान ने माफी मांगी थी और अपना बयान वापस ले लिया था। लेकिन सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोग सैफ अली खान को फिल्म से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

2021 में छाई रहेंगी दीपिका पादुकोण- 'महाभारत', 'पठान' समेत 5 फिल्में बैक टू बैक होगी रिलीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X