पूनम पांडे के बाद, अब मिलिंद सोमन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप- गोवा में दर्ज हुआ केस
पिछले कुछ दिनों से गोवा काफी खबरों में है। पहले जहां पूनम पांडे पर अश्लील वीडियो शूट करने का केस दर्ज किया गया, वहीं, अब मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। एक्टर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।
बता दें, कुछ ही दिनों पहले अपने जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने गोवा में समुद्र किनारे न्यूड होकर दौड़ते अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जहां कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की थी, वहीं, इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।

न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीर शेयर करने के आरोप में मिलिंद सोमन पर आईपीसी की धारा 294 और धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि धारा 294, अश्लील कार्य और गाने जबकि धारा 67, इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशित करने पर लगाई जाती है।
'2010 में लाइव कॉन्सर्ट का जो नशा चढ़ा था वो आज भी है, 2019 में हमने लगभग 80 शोज किये'


Click it and Unblock the Notifications