मिलाप जावेरी ने वीडियो पोस्ट करते हुए केआरके की खोली पोल- मनोज बाजपेयी ने भी दिया साथ
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार कई लोग उनको लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं और वो काफी दुखी हैं भी.. लेकिन इस समय हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने केआरके को लेकर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि केआरके यानि कमाल आर खान लगातार सुशांत सिंह की मौत पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
उन्होने केआरके का वीडियो शेयर करते हुए बॉयकॉट करने की बात कही है और इस मामले में उनका साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी भी दे रहे हैँ। जिस वीडियो को मिलाप ने साझा किया है इस वीडियो में एक के बाद एक 2 क्लिप्स हैं जिसमें पहले केआरके के दो तरह के चेहरे नजर आ रहे हैं। पहले वो सुशांत की मौत के पहले फिल्म केदारनाथ में उनकी एक्टिंग की बुराई करते दिख रहे तो वहीं दूसरी क्लिप में सुशांत कि मौत के बाद दुख व्यक्त कर रहे हैं और उनके एक बेहतरीन अभिनेता बता रही हैं।
शाहरुख खान को रोमांटिक सॉन्ग के दौरान स्टेप्स सिखातीं सरोज खान- वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications











