..................... Mika Singh sings title track of 'Mission Sapne' for free - Hindi Filmibeat

'सच होने को हैं सपने' है इसलिए मीका ने नहीं लिये पैसे..

बॉलीवुड के इस समय चर्चित गायक मीका सिंह को काफी रंगीला माना जाता है। अपने मदमस्त गानों से लोगों के थिरकने पर मजबूर करने वाले मीका सिंह की छवि ऐसी है कि वो पैसे के लिए काफी कुछ कर सकते हैं।

शायद इसी छवि से छुटकारा पाने के लिए मीका सिंह ने एक हैरत अंगेज काम किया है। उन्होंने टेलीविजन शो 'मिशन सपने' के लिए बिना पैसे के फ्री में गाना गाया है।

मीका और विवाद जैसे चोली-दामन

शो के इस गाने के बोल हैं 'सच होने को हैं सपने'.. जिसमें मीका सिंह स्क्रीन पर भी दिखायी देंगे वो भी एक चाय वाले के रोल में। शो की ओर से मीडिया को जानकारी दी गयी है कि धारावाहिक 'मिशन सपने' के शीर्षक गीत में मीका एक चाय बेचने वाले की भूमिका में होंगे और एक आम आदमी के सपनों का सहयोग करेंगे। उन्होंने शीर्षक गीत 'सच होने को हैं सपने' को गाने के लिए एक पैसा भी नहीं लिया है।

'मिशन सपने' के शीर्षक गीत में मीका एक चाय बेचने वाले की भूमिका में होंगे

यह शो फेमस लोगों के परोपकारी स्वभाव को सामने लेने का प्रयास है। जो कि कलर्स पर प्रसारित होगा। गीत के बोल सीमा सैनी ने लिखे हैं और उसमें संगीत राजू सिंह का है।

'सच होने को हैं सपने' एक इमोशनल सांग है जो कि धारावाहिक की आत्मिक खूबसूरती को बाहर लाता है।'मिशन सपने' की संगीत वीडियो सलमान खान, रणबीर कपूर, करन जौहर, हरभजन सिंह और वरुण धवन सरीखे नामचीन नामों की मौजूदगी वाले धारावाहिक जैसी ही है। 'मिशन सपने' बहुत जल्द आपलोगों के बीच में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X