मिकी वायरस जबरदस्त फैल रहा है- दर्शकों का रिव्यू!
प्रकाश जोरा का कहना है मिकी वायरस एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म की कहानी बहुत ही अलग है। फिल्म की पूरी टीम को बधाइयां। सभी लोग जरुर जाएं और मिकी वायरस से मिलें। रघुवेंद्र सिंह ने लिखा है मिकी वायरस ने लोगों का दिल जीत लिया है। हमें पता था कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉंस मिलेगा। मिकी वायरस में मनीष पॉल ने बेहतरीन काम किया है। अरमान ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है और लिखा है आज मिकी वायरस रिलीज हो रही है। सभी लोग जरा सावधान हो जाएं। मिकी वायरस इतनी कॉमेडी और फनी फिल्म है कि आप लोग जरुर इंफेक्टेड हो जाएंगे। तो मिकी वायरस देखना ना भूलें। फिल्म देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।
मिकी वायरस की कहानी कुछ हैकर्स के गैंग के इर्द गिर्द घूमती है। ये हैकर्स बैंक के अकाउंट को हैक करके पैसे अपने अकाउंड में ट्रांसफर करने की कोशिश करते हैं। मिकी यानी मनीष पॉल पुलिस की मदद करता है इन हैकर्स को पकड़वाने में लेकिन पुलिस खुद भी इन हैकर्स के साथ मिली है। अब मिकी क्या करेगा और किस तरह से इस गैंग से लोगों को बचाएगा इसी पर मिकी वायरस फिल्म आधारित है। एली अवराम ने मिकी की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाया है लेकिन एली का किरदार काफी इंट्रेस्टिंग भी है। फिल्म के कुछ गाने लोगों को भा रहे हैं साथ ही फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
