मिकी वायरस फिल्म रिव्यू- सिर्फ बैंक अकाउंट नहीं जिंदगी भी हैक करते हैं ये!
फिल्म- मिकी वायरस
निर्देशक- सौरभ वर्मा
निर्माता- अरुण रंगचारी, विवेक रंगचारी
स्टारकास्ट- एली अवराम, मनीष पॉल, वरुण वडोला, मनीष चौधरी
स्टार्स- 2
(सोनिका मिश्रा) मनीष पॉल और एली अवराम की फिल्म मिकी वायरस आज बॉक्स ऑफिर पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी कुछ सॉफ्टवेयर हैकर्स पर आधारित है जो कि पैसों के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। यहां तक कि किसी की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते। पुलिस भी इन हैकर्स को पकड़ने के लिए एक हैकर की मदद लेते हैं। लेकिन इन सभी बातों के बीच कई सारे लूप होल्स हैं। हालांकि फिल्म की कहानी बहुत ही अलग और काफी रिसर्च के बाद लिखी गयी है और फिल्म में काफी सारे कॉमेडी के पंच भी हैं लेकिन सीरियस नोट पर फिल्म इतनी भी इंप्रेसिव नहीं है कि ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ जाए। लेकिन मनीष पॉल की एक्टिंग काफी इंप्रेसिव है। एली का स्कीन अपीरिंयस जरुर थोड़ा निराशाजनक है। लेकिन ओवर ऑल मिकी वायरस इंटरवल के बाद काफी एंटरटेनिंग है।
मिकी वायरस के निगेटिव प्वाइंट्स ये हैं कि फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर नहीं चढ़ते। हालांकि फिल्म का संगीत अच्छा है और जब हॉल में गाने बजते हैं तो दर्शकों का ध्यान स्क्रीन पर ही होता है लेकिन इसके बावजूद फिल्म के गाने ऐसे नहीं हैं कि लोगों के हॉल से बाहर आने के बाद भी उन्हें याद रहें। मनीष पॉल ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि वो दर्शकों को अपनी एक्टिंग से बांधें रखें। लेकिन कहीं कहीं पर वो थोड़ा सा मोनोटोनस हो जाते हैं जो कि दर्शकों को बोर कर देता है। एली अवराम का स्कीन अपीरियंस बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि एवी के चेहर को स्क्रीन पर बेहतर तरीके से पेश करने के लिए कई सारे सॉफ्टवेयर भी यूज किये गये हैं लेकिन इसके बावजूद एली का चेहरा बड़ी स्क्रीन पर काफी अलग नजर आ रहा था।
मिकी वायरस फिल्म को भले ही शुरुआत अच्छी ना मिले लेकिन फिल्म इतनी मनोरंजक है उम्मीद है फिल्म अपनी लागत जितना कमा ले जाए। फिल्म में कहीं कहीं पर मनीष पॉल आयुष्मान खुराना की नकल करते भी महसूस हुए हैं। इसके अलावा जितनी आसानी से हैकर्स को पकड़ते हुए दिखाया गया है उसे देखकर कहीं कहीं पर भरोसा ही नहीं होता था कि ऐसा भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications