ALERT: यशराज का अगला धमाका.. 'मेरी प्यार बिंदू'.. ये होंगे साथ- साथ!
[बॉलीवुड न्यूज] यशराज फिल्म्स ने आखिर अपना अगला बड़ा धमाका कर ही दिया। जी हां, यशराज बैनर की अगली फिल्म 'मेरी प्यार बिंदू'.. फिल्म में परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुर्राना मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
दरअसल, कुछ ही मिनटों पहले यशराज ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा अपनी इस फिल्म की जानकारी देते दिख रही हैं। फिल्म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा नए निर्देशक अक्षय रॉय ने अपने हाथों में लिया है।
ALERT: ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक गाने में अपनी आवाज देती भी दिखेंगी। इस वीडियो में आपको उस गाने की कुछ झलक भी मिलेगी। हम्ममम.. खैर परिणीति इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हों भी क्यों न.. आखिर सुल्तान को लेकर उन्हें काफी कुछ सुनने को मिला था। जिसका जवाब शायद यशराज ने दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications

