6 साल पुराना हुआ अमिताभ बच्चन का ब्लॉग
71 वर्षीय बच्चन की ब्लॉगिंग के साथ पहली मुलाकात 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर हुई। बाद में उनका ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसआरबच्चन डॉट टंब्लर' पर चला आया।
'भूतनाथ रिटर्न्स' के मोहपाश में प्रणब दा, पढ़े कसीदे
यह मंच उन्हें देश और विदेशों में स्थित उनके प्रशंसकों के करीब लाया। वह प्रशंसकों को अपनी फिल्मों, परिवार, विचारों और तस्वीरों से बांधे रखते हैं। अमिताभ बॉलीवुड के उन चंद लोगों में से एक हैं जो कि इंटरनेट पर खासा व्यस्त रहते हैं।
ब्लॉग के जरिये ही अमिताभ बच्चन अपने चाहनों वालों के और करीब आ गये हैं। अब तो आलम यह है कि अगर ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन से जुड़ा कुछ मिले नहीं तो लगने लगता है कि कहीं अमिताभ बीमार तो नहीं।
यह अमिताभ का ब्ल़ॉग ही है जिस पर अमिताभ ने पहली बार अपने बाबा बनने की बात लोगों शेयर से की थी और लोगों को बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












