'भूतनाथ रिटर्न्स' के मोहपाश में प्रणब दा, पढ़े कसीदे
11 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' ने अब तक अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है। फिल्म बच्चों से लेकर बड़ो को भी रास आ रही है। बड़े दिन बाद कोई ऐसी फिल्म पर्दे पर आयी है जिसका एक सोशल मैसेज लोगों के बीच में जा रहा है।
कुल मिलाकर इस बार भूत का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसलिए फिल्म ने मात्र 7 दिनों में 30 करोड़ कमा लिये हैं।
Pics: 'भूतनाथ रिटर्न्स' की सक्सेस पार्टी
वहीं इस फिल्म को देश के महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देखी और उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आयी है। उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बहुत बधाई दी। फिल्म के लिए दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी।
जहां प्रणब दा के साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन, चाइल्ड ऐक्टर पार्थ भालेराव, डायरेक्टर नीतेश तिवारी, प्रोड्यूसर भूषण कुमार, प्रोड्यूसर रेणु चोपड़ा और अभय चोपड़ा ने फिल्म देखी।
फिल्म देखने के बाद प्रणब दा काफी खुश नजर आयें और उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ एक संदेश भी देती है, इस तरह की फिल्में समाज को एक नई दिशा दे सकती हैं इसलिए ऐसी फिल्में रोज बननी चाहिए।
प्रणब दा सबसे ज्यादा प्रभावित बाल कलाकार पार्थ भालेराव से दिखे, उन्होंने उसकी काफी हौसला अफजाई भी की और कहा कि वो इसी तरह से जीवन के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही ऊपर वाले से कामना है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











