Pk, जगत जननी के बाद अब मिलिए बैंडमास्टर भैंरो सिंह से
पीके की रिलीज़ का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। डायरेक्टर राजकुमार हीरानी भी प्रमोशन में ज़बर्दस्त तरीके से जुट गए हैं। ऐसा एक भी दिन नहीं जा रहा जब पीके से जुड़ी कोई नई जानकारी ना मिले। अब पीके टीम ने एक नया वीडियो जारी किया है। सोचिए किसका....नहीं भई...सुशांत का तो अभी भी कुछ पता ठिकाना नहीं।
खैर पुनमिया कौशल और जगत जननी के बाद अब मिलिए बैंडमास्टर भैंरो सिंह से। वीडियो में संजय दत्त के किरदार की तैयारी और उनकी शूटिंग के समय की हंसी ठिठोली है। गौरतलब है कि पीके की शूट के दौरान ही संजय दत्त को सज़ा का एलान हुआ था और जेल जाने से एक दिन पहले उन्होंने शूट पूरी की थी। इन सब मूमेंट्स को पीके टीम ने इस वीडियो में सहेजा है।
5 Reasons: Pk प्रमोशन्स से गायब क्यों रहे सुशांत सिंह राजपूत
गौरतलब है कि संजय दत्त पहले ही ठरकी छोकरो गाने में दिख चुके हैं। अब देखिए कैसे की उन्होंने पीके के इस रोल की तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications
