Hawww: राजू हीरानी ने आमिर को कहा Overactor, सीन cut!
जब दो परफेक्शनिस्ट काम कर रहे हों तो फिल्म तो परफेक्ट होगी ही। पर अगर हम कहें कि ऐसा हर बार ज़रूरी नहीं तो। राजकुमार हीरानी की फिल्म पीके रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म का जमकर प्रमोशन भी हो रहा है। ऐसे में यूटीवी मोशन फिल्म्स का ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल आए दिन कुछ न कुछ रिलीज़ कर रहा है। पीके के फनी सीन्स तो आप ने देखे ही होंगे। पर अभी जिस पर हमारी नज़र पड़ी उसे देखकर आप चौंक जाएंगे।
पढ़िए: Pk प्रमोशन्स से राजू हीरानी ने सुशांत को क्यों छुपा रखा है!
पीके के सेट पर आमिर घाघरा पहने शूट कर रहे थे। शॉट चल रहा था कि अचानक आमिर ने कैमरे पर एक्सप्रेशन दिया ही था कि आवाज़ आई कट। बहुत ओवरएक्टिंग लग रही है। आमिर चौंक गए। तब तक राजू हीरानी आमिर की तरफ आते हुए बोले....आप नहीं आमिर। तब जाकर आमिर ने चैन की सांस ली और सब हंस पड़े। दरअसल आमिर के पीछे खड़े एक आर्टिस्ट की ओवरएक्टिंग की वजह से सीन कट हुआ था।
पढ़िए: अपने, शाहरूख, सलमान के अलावा किसी को स्टार नहीं मानते आमिर!
बाद में राजू हीरानी का मज़ाक उड़ाते हुए आमिर ने कहा कि देखिए कैसे राजू हीरानी अपनी कास्ट से अजीब व्यवहार करते हैं। कलाकार को प्रोत्साहन देने की बजाय ओवरएक्टर कह देते हैं। देखिए पूरा वीडियो यहां -


Click it and Unblock the Notifications