..................... Matru Ki Bijli Ka Mandola is a story Of Hot Daughter and Alcohlic Father | हॉट बेटी और पियक्कड़ बाप की स्टोरी है मटरू... - Hindi Filmibeat

हॉट बेटी और पियक्कड़ बाप की स्टोरी है मटरू..

11 जनवरी को विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म एक हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। जिसमें पंकज कपूर, अनु्ष्का शर्मा, इमरान खान, आर्य बब्बर, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में मंडोला बने हैं पंकज कपूर जो कि एक गांव के पैसे वाला उद्योगपति हैं जिनकी जिंदगी में शराब छोड़कर और कुछ भी नहीं है। इसलिए वो अपनी बेटी जिसका नाम बिजली (अनुष्का शर्मा) है से भी दूर हो जाते हैं। गांव में बहुत सारी पऱेशानियां है जिन्हें दूर करने का बेड़ा उठाता है पढ़ा-लिखा गंवई मटरू( इमरान खान)

पहले तो बिजली अपने बाप की खिलाफत नहीं करती है लेकिन बाद में उसे मटरू से प्यार हो जाता है, वो भी उसकी मदद करने लगती है। इस फिल्म में शबाना आजमी और आर्य बब्बर भी अहम रोल में हैं। आर्य का भी दिल भी बिजली पर जाता है जिसके कारण मटरू, बिजली और आर्य में जंग छिड़ जाती है।

यही सब दिखाया गया है विशाल की मटरू..में। फिल्म से विशाल के चाहने वालों को खासी उम्मीद है। सबको लगता है कि विशाल की पिछली फिल्मों की तरह मटरू... भी कामयाबी की नयी इबादत लिखेगी। वैसे इस फिल्म का एक और रोचक करेक्टर है औऱ वो है गुलाबो भैंस, जो कि केवल पंकज कपूर को ही दिखायी देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X