अनुष्का के ही कारण मटरू ...हिट होगी

विशाल भारद्धाज की फिल्म ' मटरू की बिजली का मन डोला' 11 जनवरी को रिलीज होने वाली ही है। हर म्यूजिक चैनल पर फिल्म के गाने बज रहे हैं। फिल्म की झलकियों में अनुष्का काफी हॉट रोल में दिख रही हैं तो वहीं इमरान खान एक गंवई की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का बॉक्सऑफिस पर क्या हश्र होगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अभी से ही अनुष्का के फैंस ने ऐलान कर दिया है कि फिल्म जरूर हिट होगी।

दिल्ली के रितेश अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि फिल्म मटरू.... में अनुष्का को छोड़कर कोई भी ऐसा कलाकार नहीं है जिसके लिए लोग सिनेमाघरों में लाइन लगायें। इमरान सुपर फ्लॉप हीरो है तो पंकज कपूर और शबाना आजमी बेहतरीन कलाकार तो हैं लेकिन बॉक्सऑफिस प भीड़ को नहीं जुटा सकते हैं तो कुछ ऐसा ही हाल आर्य बब्बर का भीहै लेकिन अनुष्का की वजह से ही फिल्म हिट होगी क्योंकि अनुष्का की टीआरपी बेहद ही हाई है।

मालूम हो कि विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' में अनुष्का शर्मा, इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है फिल्म में।

Matru Ki Bijlee Ka Mandola
हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस कॉमेडी फिल्म में अनुष्का बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है। अनुष्का, फिल्म में पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। ओमकारा और इश्कियां जैसी फिल्म बनाने वाले विशाल की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के अलग टाईटिल ने लोगों का इसके प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X