'मटरू की बिजली का मनडोला' ने कमाये 22.43 करोड़
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की लेटस्ट रिलीज मूवी 'मटरू की बिजली का मनडोला' की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आ गयी है जो कि उम्मीद से बेहतर है। इमरान-अनुष्का अभिनित फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' ने पहले वीकेंड में घरेलू सिनेमाघरों में करीब 22.43 करोड़ की कमाई की है।
'मटरू की बिजली का मनडोला' साल की वो फिल्म है जिसका प्रमोशन पिछले दो महीनों में जमकर किया गया था।सबको उम्मीद थी कि फिल्म नये साल में बड़ा धमाका करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं फिल्म की शुरूआत काफी धीमी रही, जिसके कारण इस फिल्म का मार्केट डाउन रहा।
इस फिल्म के बिजनेस को बिगाड़ने का काम किया पंजाबी फिल्म शादी, लवस्टोरी इन नार्थ ने। वैसे आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने औसत कमाई की है। आपको बता दें कि देश के 1850 स्क्रीन पर यह फिल्म रिलीज हुई थी जिसे समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
आम तौर पर विशाल की फिल्म से लोगों को उम्मीदें बहुत ज्यादा होती है ऐसे में 'मटरू की बिजली का मनडोला' से भी लोगों को ओमकारा या इश्कियां जैसी उम्मीदें थी लेकिन अफसोस विशाल का मटरू लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप की श्रेणी में नहीं है। बिजनेस रिपोर्ट से लगता है कि फिल्म अपनी लागत आसानी से वसूल लेगी।

Click it and Unblock the Notifications












