NO CLASH: दिसंबर में बॉक्स ऑफिस को शांति....नहीं भिड़ेंगी फिल्में!
[बॉलीवुड समाचार] दिसंबर में बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी खबर थी हेट स्टोरी 3 और मस्तीज़ादे का क्लैश, बाजीराव मस्तानी और दिलवाले का क्लैश! और इस खबर से फैन्स काफी दुखी थे। क्योंकि दो एडल्ट फिल्में एक साथ और दो सुपरस्टार फिल्में एक साथ और चारों फिल्मों में से किसी एक को भी फैन्स मिस नहीं करना चाह रहे थे।
अब कम से कम वो थोड़ी राहत तो ले सकते हैं क्योंकि 4 दिसंबर को मस्तीज़ादे और हेट स्टोरी 3 का क्लैश अब टल चुका है। दोनों ही फिल्मों का ऑडियंस एक ही था और इसलिए दोनों ही फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता।
बस इसीलिए हेट स्टोरी 3 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार के कहने पर मस्तीज़ादे के प्रोड्यूसर प्रीतीश नंदी ने सनी लियोन स्टारर फिल्म की रिलीज़ डेट जनवरी में कर दी।अब 4 दिसंबर को फैन्स हेट स्टोरी 3 आराम से देख सकते हैं। वैसे भी फिल्म के प्रोमो और गाने कहर ढा रहे हैं।
देखिए हेट स्टोरी 3 की वो तस्वीरें जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका कर दिया है -


Click it and Unblock the Notifications















