पर्दे पर आसान नहीं था मैरिकॉम बनना: प्रियंका चोपड़ा
पीसी ने कहा था कि "मेरी कॉम' की शूटिंग के अंतिम दो दिन मुश्किल से भी ज्यादा मुश्किल रहे थे।" राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता प्रियंका ने कहा था कि दिन पर दिन शूटिंग के साथ यह फिल्म मेरे लिए प्रेरणादायक बनती गई।
पीसी का कहना है कि फिल्म का हर दृश्य प्रेरणादायक है। प्रियंका ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "'मैरीकॉम' हर उस महिला की कहानी है जो कुछ बड़ा करना चाहती है। हर दृश्य प्रेरणादायक है। यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म पूरी होने में सिर्फ 15 दिन बाकी हैं। यकीन के साथ कहती हूं कि फिल्म का एक-एक सीन दिल पर दस्तक देगा।
यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर रही हैं। प्रियंका का पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सके इसलिए उन्होंने इस रोल को चरितार्थ करने के लिए सारे दांव लगा दिया है। उन्होंने किरदार को समझने के लिए मेरी कॉम के साथ काफी सारा वक्त भी बिताया। निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म इस साल 5 सितंबर को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












