मेरी कॉम की बॉडी में प्रियंका हैं ये- First Look
मेरी कॉम का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म को दो पोस्टर रिलीज किये गये हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा की बॉडी और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन इतने लाजवाब हैं कि लोग देखकर हैरान हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस तो पोस्टर देखकर काफी उत्साहित हो गये हैं। सभी को पूरी उम्मीद है कि मेरी कॉम के किरादर में प्रियंका चोपड़ा ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया होगा। ये फिल्म और भी खास इसलिए है क्योंकि प्रियंका के पिता के अकस्मात निधन के कुछ दिनों बाद ही प्रियंका ने मेरी कॉम की शूटिंग शुरु कर दी थी। इतने स्ट्रेस में होने के बावजूद प्रियंका ने इस फिल्म् को शूट किया।
प्रिंयका चोपड़ा के साथ उनके फैंस भी मेरी कॉम को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ओमंग कुमार और फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली। मेरी कॉम फिल्म को शूट करने में करीब दो साल का वक्त लगा। सबसे पहले संजय लीला भंसाली के करीबी दोस्त शाहरुख खान को मेरी कॉम फिल्म दिखाई गयी। शाहरुख खान जो कि प्रियंका के भी काफी करीबी दोस्त हैं वो भी इस फिल्म को देखकर काफी प्रभावित हुए। देखना है मेरी कॉम दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है। आगामी 5 सितंबर को मेरी कॉम रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












