'विद्या ना बदली है और ना बदलेगी'
कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती उसे जब मौका मिलता है तो वो उभरकर सामने आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है अभिनेत्री विद्या बालन के साथ। हिंदी फिल्मों में लेट एंट्री करने वाली विद्या ने बॉलीवुड के ऐसे किरदार चुने जिनके बदौलत आज वो नंबर वन की अभिनेत्री बन चुकी हैं। अकेले अपने दम पर फिल्में चलाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन को तो डर्टी होने के बाद ही नाम और खिताब मिला जिसे वो तहेदिल से मानती भी है।
हाल ही में शादी-शुदा हुई विद्या बालन बहुत जल्द आपको कॉमेडी फिल्म घनचक्कर में इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाली हैं। अपने हिस्से की शूटिंग अपनी शादी से पहले खत्म करने वाली विद्या ने कहा कि फिल्में औऱ उनकी शादी दोनों अलग-अलग बाते हैं जिन्हें मिक्स करना बेमानी है। हम दोनों ही पति-पत्नी काम को समझते हैं इसलिए काम की इज्जत करते हैं। मैं शादी के बाद वैसे ही काम करूंगी जैसे पहले करती थी। विद्या ना बदली है और ना बदलेगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका बोल्ड अवतार यूंही जारी रहेगा तो उन्होंने कहा कि मैंने बोल्ड अवतार नहीं बोल्ड किरदार किया है जो कहानी की मांग थी अगर मुझे ऐसे रोल मिले तो मैं जरूर ऐसे रोल करती रहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications












