विद्या-सिद्धार्थ और फिल्मफेयर अवार्ड
साल 2012 की बेस्ट अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड विद्या बालन को फिल्म 'कहानी' के लिए मिला है। विद्या ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। अपनी सफलता पर खुश होते हुए विद्या ने फिल्म 'कहानी' की पूरी टीम को इस बात के लिए धन्यवाद दिया। पिछले महीने यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ राय कपूर की तीसरी पत्नी बनीं विद्या बालन इस समारोह में हमेशा की तरह ही बला की खूबसूरत लगरही थीं। इस अवार्ड फंक्शन में वो अपने पति सिद्धार्थ के साथ ही बांहो-में बांहे डाले दिखायी पड़ रही थीं।
आपको जानकर हैरत होगी कि विद्या और सिद्धार्थ की मुलाकात एक फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन के ही दौरान हुई थी। इस बारे में खुद विद्या ने ही लोगों को बताया कि तब यह पता नहीं था कि पहली मुलाकात जिंदगी भर का रिश्ता बन जायेगा। विद्या ने कहा कि वो इस अवार्ड फंक्शन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। मालूम हो कि सिद्धार्थ और विद्या ने 14 दिसंबर 2012 को शादी कर ली थी।
आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवार्ड में 'बर्फी' फिल्म की धूम रही।रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब इसी फिल्म के लिए मिला। विद्या-रणबीर दोनों ने लगातार दूसरी बार फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया। साल 2011 में रणबीर ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए तो विद्या ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म' द डर्टी पिक्चर' के लिए जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











