रानी की 'मर्दानी' का पोस्टर रिलीज: हर वार है पर्सनल
पहले लुक में रानी ने काले रंग का कुर्ता पहन रखा है और उनके हाथ में रिवाल्वर है और वो काफी गुस्से में लग रही हैं। पोस्टर के बैक गाउंड में एक व्यक्ति दिवार के सहारे दिखाई दे रहा है जो खून से लथ पथ पड़ा हुआ है। पोस्टर की टैग लाइन है ' 'Every war is personal'।
शादी के बाद रानी की यह पहली रिलीज मूवी होगी जिसके निर्माता खुद उनके पतिदेव आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार हैं, फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रानी एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं जिसके कारण फिल्म में उनके काफी एक्शन सीन भी हैं। फिल्म यशराज की अब तक की सबसे बोल्ड मूवी बतायी जा रही है।
कहा जा रहा है कि रानी ने इस रोल को करने के लिए काफी डायटिंग वगैरह भी किया है और आदित्य ने फिल्म का लीड रोल रानी को ध्यान में ही रखकर लिखा है। फिल्म एक ईमानदार ऑफिसर और एक बेईमान भू-माफिया के बीच की लड़ाई की कहानी है। देखते हैं कि लोग इसे पसंद करते है कि नहीं। फिल्म का प्रमोशन जल्द शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications












