आदित्य से पहले रानी के जीवन से जुड़ा कितनों का नाम!
आदित्य चोपडा़ के साथ अपने सालों के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधकर अब रानी मुखर्जी से चोपड़ा हो गयी हैं। रानी चोपडा़ का उनके नये परिवार वाले और इंडस्ट्री के लोग जमकर स्वागत कर रहे हैं। उदय चोपड़ा, शाहरुख खान, करन जौहर सभी रानी मुखर्जी और आदित्य की शादी से बेहद खुश हैं। रानी मुखर्जी इंडस्ट्री में कई लोगों की बेहद करीबी दोस्त रही हैं ऐसे में उनकी शादी की खबर से सभी खुश हैं। अब रानी चोपड़ा की जिंदगी का नया सफर तो अब शुरु हुआ है लेकिन रानी मुखर्जी की पिछली जिंदगी काफी चर्चों में रही है। आइये उन्हीं चर्चों की बात करते हैं जो कि चोपड़ा नहीं बल्कि मुखर्जी सरनेम से जुड़े हुए हैं।
कहते हैं कि काली कोठरी से बिना काला दाग लिये कोई नहीं निकल पाया। फिल्म इंडस्ट्री भी एक काली कोठरी के समान ही है जिसमें एंट्री करने वाले एक्टर एक्ट्रेसेस बिना किसी के साथ अपना नाम जोड़े आगे नहीं बढ़ते। आजकल तो ये एक ट्रेंड सा हो गया है भले ही एक्टर एक्ट्रेस के बीच कुछ ना हो लेकिन फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए लोग बिना किसी सच्चाई के लोगों के बीच अफेयर की खबरें उड़ा दिया करते हैं। रानी मुखर्जी कई सालों तक इस इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और ऐसे में वो भी इन फिल्मी गॉसिप और अफेयर्स की लिस्ट में शामिल रही हैं।
रानी और आदित्य चोपड़ा के बीच अफेयर की खबर सालों पहले से सुर्खियों में हैं। आदित्य ने अपनी कॉलेज की दोस्त और प्यार पायल खन्ना से 2001 में शादी की लेकिन फिर 2008 में ही पायल के साथ तलाक ले लिया। खबर के अनुसार इस तलाक के पीछे रानी मुखर्जी ही वजह थीं। रानी हमेशा से ही यश चोपडा़ की चहेती रही हैं और इसी के चलते वो आदित्य के भी करीब आ गयीं। खैर अब तो रानी और आदित्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं उम्मीद है कि उनका ये बंधन हमेशा कायम रहे।
रानी मुखर्जी और उनके अफेयर


Click it and Unblock the Notifications











