'पुलिसगिरी' देखकर बिलख-बिलख कर रो पड़ी मान्यता
5 जुलाई को पर्दे पर अभिनेता संजय दत्त की फिल्म पुलिसगिरी भी दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म को चार -चार शिफ्ट में काम करके संजय दत्त ने पूरा किया था जेल जाने से पहले। इसलिए इस फिल्म के लिेए संजय और उनके परिवार के क्या इमोशन है इस बात का अंदाजा आप बहुत आसानी से लगा सकते हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिसे देखने के लिए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त पहुंची थी लेकिन फिल्म देखते-देखते वह अपने आप पर काबू नहीं रख पायीं और बिलख-बिलख कर रोने लग गयीं। उन्हें देखकर उनके पास के लोग भी भावुक हो गये।
मालूम हो कि 5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है। मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार जो कि संजय दत्त से खासा प्रभावित हैं ने अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कहा है कि संजू बाबा जो कि फिल्म के हीरो हैं, की जेल जाने से पहले आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाये।
यह पहली फिल्म होगी जिसका प्रमोशन संजय दत्त के परिवार वालों ने किया है। इसलिए यह फिल्म दत्त परिवार के लिए काफी करीब है। वैसे फिल्म की टीम चाहती है कि यह फिल्म वह संजय दत्त को जेल में दिखायें। फिल्म की पूरी टीम इस कोशिश में है कि वह जल्द से जल्द इस बारे में पुलिस प्रशासन से अनुमति ले ले। संजू बाबा की रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी की स्पेशल स्क्रीनिंग पुणे की यरवाडा जेल में हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












