यरवाडा जेल में संजू देखेंगे पुलिसगिरी!
भले ही संजय दत्त जेल के अंदर हों लेकिन उनके चाहने वाले उनके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने चहेते सितारे को लिए कुछ ना कुछ जरूर करें। ऐसा सुनने में आया है कि संजू बाबा की रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी की स्पेशल स्क्रीनिंग पुणे की यरवाडा जेल में हो सकती है। फिल्म की पूरी टीम इस कोशिश में है इसलिए वह जल्द से जल्द इस बारे में पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगने के चक्कर में है।
निर्माता राहुल अग्रवाल फिल्म के प्रमोशन में बिजी है, बावजूद इसके उनका कहना है कि उन्हें खबर है कि जेल में कैदियों को एक फिल्म दिखायी जाती है, तो हमारी कोशिश है कि वह एक फिल्म संजू की फिल्म पुलिसगिरी ही हो। अगर वाकई में ऐसा हुआ तो यह अपने आप में ही काफी रोचक और सुंदर बात होगी।
मालूम हो कि 5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी का प्रमोशन संजू बाबा का पूरा परिवार कर रहा है। फिल्म में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है। मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार जो कि संजय दत्त से खासा प्रभावित हैं ने अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कहा है कि संजू बाबा जो कि फिल्म के हीरो हैं, की जेल जाने से पहले आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाये।
आईये आपको दिखाते हैं पुलिसगिरी की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











