खिलाड़ी सीरीज़ में अक्षय कुमार को एक TV एक्टर ने किया रिप्लेस!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार कुछ डायरेक्टर्स के लिए हमेशा रहते हैं और उनकी फिल्में अक्षय कुमार के बिना पूरी नहीं होतीं। इन्हीं डायरेक्टर्स में से एक है रामसे ब्रदर्स जिनकी फिल्में अक्षय कुमार के ही लिए होती हैं। अक्षय कुमार ने रामसे ब्रदर्स की 13 फिल्मों में काम किया है जिसमें खिलाड़ी सीरीज़, खाकी, फैमिली प्रमुख रही हैं।
लेकिन केशु रामसे के गुज़र जाने के बाद अक्षय कुमार भी अब रामसे ब्रदर्स से अलग हो चुके हैं। वैसे भी प्रोडक्शन हाउस को लगने लगा था कि अक्षय कुमार की जगह कोई फ्रेश चेहरा तलाश किया जाना चाहिए और ये फ्रेश चेहरा तलाश कर भी लिया गया है।
RUMOR: सलमान खान ने आखिरी मिनट छोड़ी थी 'गब्बर इज़ बैक'?
सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार का परफेक्ट रिप्लेसमेंट रामसे ब्रदर्स ने टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल में ढूंढ लिया है। मनीष फ्रेश चेहरा हैं, युवा वर्ग में उनकी पहचान है और लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं वो टीवी और बॉलीवुड दोनों का ही काफी पॉपुलर चेहरा हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि मनीष ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है।
शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
इसका मतलब कि क्या रामसे ब्रदर्स खिलाड़ी सीरीज़ की अगली फिल्म की प्लानिंग कर चुके हैं। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications












