मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई की फिल्म 'साइलेंस कैन यू हियर इट?' का टीजर हुआ रिलीज, देखिए वीडियो

By Filmibeat Desk

ज़ी5 एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म है जहाँ विभिन्न शैलियों में ओरिजनल कंटेंट का निर्माण किया जाता है। प्लेटफॉर्म ने कुछ सबसे आकर्षक वेब श्रृंखला और फिल्मों का निर्माण किया है और नेल पॉलिश, कागज़ व जीत की जिद के साथ बैक-टू-बैक सफल रिलीज़ देते हुए 2021 की शानदार शुरुआत की है। और अब, ज़ी5 ने अपनी बहुप्रतीक्षित रिलीज़ 'साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' के साथ एक बार फिर सभी को उत्साहित कर दिया है।

इस अनोखी इन्वेस्टिगेटिव मर्डर मिस्ट्री में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर जैसे उम्दा कलाकार नज़र आएंगे।प्लेटफॉर्म ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें दर्शकों को इस तेज़-तर्रार और मनोरंजक फिल्म की झलक देखने मिल रही है।

 silence can you hear it

टीज़र की शुरुआत से ही, निर्देशक अबन भरुचा देवहंस ने एक साज़िश रची है, जहाँ मनोज बाजपेयी अपनी टीम के साथ एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने का पता लगाते हैं। जैसे ही वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है जिसके बाद महिला गायब हो जाती है और एक दिन बाद उसकी लाश को ट्रेकर्स द्वारा खोजा जाता है।

हम देखते हैं कि अर्जुन माथुर से मनोज के किरदार द्वारा सवाल-जवाब पूछे जाते है और प्राची देसाई द्वारा एक वास्तविक पुलिस अधिकारी की तरह गोलियों की बौछार की जा रही है। अंत में, मनोज वाजपेयी कहते हैं, 'हर खामोशी में जुबान नहीं होती', यही वह जगह है जहां हमें 'साइलेंस' शब्द का महत्व मिलता है। टीज़र में सस्पेंस, ड्रामा, थ्रिलर से लेकर हर चीज़ है जो आपको अधिक जिज्ञासु बना देता है।

ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अबन भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित, फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी हैं।

'साइलेंस ... कैन यु हेयर इट?' का प्रीमियर 26 मार्च 2021 में ज़ी5 पर होगा!

रणबीर कपूर और भंसाली के बाद आलिया भट्ट की आई कोरोना रिपोर्ट, सेल्फ क्वारंटाइन में एक्ट्रेस

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X