रणबीर कपूर और भंसाली के बाद आलिया भट्ट की आई कोरोना रिपोर्ट, सेल्फ क्वारंटाइन में एक्ट्रेस

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना पांव पसार रहा है। मुंबई में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। देशभर में सबसे ज्यादा केस यहीं से आ रहा हैं। हाल में ही निर्देशक संजय लीला भंसाली और एक्टर रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद तुरंत फैंस को आलिया भट्ट की चिंता हुई। रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी के सिलसिले में संजय लीला भंसाली के करीब भी थीं। ऐसे में उन्होंने रणबीर और भंसाली के कोरोना से संक्रमित होने के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था।

आलिया भट्ट ने खुद को क्वारंटाइन करने के साथ ही तुरंत कोरोनावायरस टेस्ट भी करवाया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आलिया भट्ट प्रतिदिन कोरोना वायरस का टेस्ट करवाती हैं और आज सुबह उनका कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया है। लेकिन वह अभी सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगी।

 आलिया की ब्रह्मास्त्र

आलिया की ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र के सिलसिले में आलिया और रणबीर कपूर दोनों ही बिजी चल रहे हैं। हाल में ही अयान मुखर्जी भी दोनों के साथ नजर आए थे। रणबीर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके आसपास के लोगों ने भी अपना टेस्ट करवाना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

Neetu Kapoor के बाद Ranbir Kapoor आए कोरोना की चपेट में, Randhir Kapoor ने बताई ये बात | FilmiBeat
गंगूबाई काठियावाड़ी के चलते भंसाली के भी टच में थीं आलिया

गंगूबाई काठियावाड़ी के चलते भंसाली के भी टच में थीं आलिया

आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी लेकिन भंसाली के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

 नीतू कपूर ने किया कंफर्म

नीतू कपूर ने किया कंफर्म

रणबीर कपूर को कोरोना हुआ है, इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर दीं। उन्होंने बेटे की फोटो शेयर करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा। जो लगातार रणबीर कपूर की चिंता कर रहे हैं।

क्या इस बार नहीं मनेगा आलिया भट्ट का बर्थडे

क्या इस बार नहीं मनेगा आलिया भट्ट का बर्थडे

आलिया भट्ट का 15 मार्च को बर्थडे था। लेकिन अभी वह क्वारंटाइन में हैं और वहां रणबीर कपूर को कोरोना हुआ है। ऐसे में आलिया का बर्थडे इस बार न मनाया जाए, ये संभव है।

ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट

ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट

कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट के जन्मदिन पर आलिया व रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान हो सकता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X