फिल्में बनाना चाहते हैं मनोज, पर पैसा नहीं !

आप सोच रहे होंगे आखिर मनोज बाजपेयी को ये कौन सा जुनून सवार हुआ है। तो आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का झंडा फहराने के बाद अब फिल्म निर्देशन और निर्माण में अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं और अपनी इस ख्वाहिश के साथ ही मनोज ने ये भी कहा कि अगर उनके पास पैसे होंगे तो वो फिल्म जरुर बनाएंगे। मनोज बाजपेयी ने अभी तक अपने बॉलीवुड करियर में सत्या, कौन, शूल, पिंजर जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं और एक्टिंग के मामले मं उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में माना जाता है।

मनोज बाजपेयी ने मीडिया से कहा कल अगर मेरे पास पैसा हुआ तो मैं बेशक फिल्म निर्माता बनूंगा। फिल्म निर्माण से मुझे वह करने की आज़ादी मिलेगी जो मैं करना चाहता हूं। चाहे वह मुख्य धारा की फिल्म हो या फिर कुछ और। फिल्म निर्माण से मुझे काफी ताकत मिलेगी। मैं बेशक जल्द ही फिल्म निर्माण में कदम रखूंगा। देखें ये कब होता है।

सत्या से बॉलीवुड में अपनी सफल पहचान बनाने वाले मनोज बाजपेयी ने शूल और चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पिंजर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिये नेशनल अवॉर्ड पाया। इसके बाद कुछ समय तक मनोज बाजपेयी का करियर काफी खराब स्थिति से गुज़रा। लेकिन पिछले कुछ सालों से मनोज बाजपेयी ने राजनीती, चक्रव्यूह और गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्मों के जरिये एक बार फिर से बॉलीवुड में अपना सपल कमबैक किया और अब वो फिल्मों के निर्माण में कदम रखकर खुद को साबित करना चाहते हैं। लेकिन फिल्हाल तो उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो कोई फिल्म बना सकें। पर मनोज का कहना है कि वो जल्द ही फिल्म निर्माण में उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X