देसी फिल्म करके मनोज को मिले हॉलीवुड ऑफर
हॉलीवुड ऑफर्स के बारे में मीडिया को बताते हुए मनोज ने कहा "मुझे कुछ ऑफर्स मिले हैं। मैं अभी उनकी स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं। ये एक स्वतंत्र अमेरिकन फिल्ममेकर की तरफ से आई है ना कि किसी स्टूडियो से। मैं हॉलीवुड फिल्म करना पसंद करुंगा। मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं अनुराग कश्यप मेरे लिए इंटरनेशनल फिल्मों का टिकट बन गये हैं। मैं उन्हें लगातार बोलता रहूंगा कि मुझे स्क्रिप्ट देते रहें। मुझे बहुत सारे ऑफर्स मिले हैं और वो भी अनुराग के जरिये।"
आगे मनोज बाजपेयी ने कहा "मुझे याद है कि मैंने तब्बू से कहा था कि अगर मुझे ऑस्कर विजेता एंग ली की फिल्म में एक सीन करने को मिल जाए तो भी मैं वो फिल्म करुंगा। जैसा कि मुझे हमेशा से लगता है कि जिंदगी बहुत छोटी है पता नहीं मुझे अगला मौका मिलेगा या नहीं। मैंने यश चोपड़ा के साथ वीर ज़ारा की। मैंने वो फिल्म सिर्फ ये सोच कर की क्योंकि मैंने सोचा कि क्या पता यश चोपडा़ के साथ काम करने का मौका फिर मिले ना मिले। इसलिए ये फिल्म मैंने सिर्फ उनकी वजह से की। ये सिर्फ उनके साथ काम करने का अनुभव लेने के लिए थी। लेकिन साथ ही एक्टर के मन में फिल्म को करने की अर्ज भी होनी बहुत जरुरी है।"


Click it and Unblock the Notifications
