..................... Legendary singer Manna Dey is in hospital again due to respiratory and renal problems - Hindi Filmibeat

संगीत पुरोधा मन्ना डे अस्पताल में भर्ती, सांस की दिक्कत

एक और जहां लोग बॉलीवुड के सुपर स्टार दिलीप कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगीत के पुरोधा और महान गायक मन्ना डे की भी हालत खराब हो गयी है, उन्हें भी बैंगलोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनकी किडनी भी काफी खराब हो गयी है। उनकी डायलिसिस की जा रही है।

इससे पहले इसी साल के जून महीने में मन्ना डे को इन्हीं कारणों की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मई 2013 में ही अपने जीवन के 95 साल पूरे करने वाले मन्ना डे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं, उनका इलाज बैंगलोर में ही हो रहा है। मन्ना डे इन दिनों अपनी बेटी के साथ बैंगलोर में ही रह रहे हैं।

हिंदी और बंगाली समेत कई भाषाओं में 3500 से भी ज्यादा गाना गाने वाले गायक मन्ना डे को 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके गाये गाने जिनमें आनंद फिल्म का जिंदगी कैसी है पहेली....लागा चुनरी में दाग... इक चतुर नार...और ओ मेरी जोहराजवीं... आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

मन्ना डे के जन्मदिन पर ममता बैनर्जी ने कहा था कि मन्ना डे की आवाज में जादू है जो हर किसी में नहीं होता। संगीत का यह महान उपासक जल्द से जल्द ठीक हो। इस बात की कामना वनइंडिया परिवार भी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X