रील नहीं रीयल लाइफ में मम्मी बनना चाहती हैं मनीषा..
अपने एक साल की ही शादी के अंदर तलाक लेने वाली मनीषा को इन दिनों मां बनने का मन कर रहा है इसलिए उन्होंने इच्छा जतायी है कि वो एक प्यारी सी बच्ची को गोद लेना चाहती हैं। मनीषा ने कहा कि जब मैं दोबारा बीमार पड़ने के अपने डर से उबर जाएंगी तो एक बच्ची को गोद लूंगी।
मनीषा एक प्यारी सी बच्ची को गोद लेना चाहती हैं
मनीषा ने ट्विटर पर लिखा कि शायद एक दिन मैं फिर से बीमार होने के डर से मुक्त हो जाऊं और एक बच्ची को गोद लूं। फिर मेरा अपना परिवार होगा औऱ वो दिन बहुत जल्द आयेगा।
रॉकस्टार की सिस्टर बनना चाहती हैं ईलू-ईलू गर्ल
मालूम हो कि कैंसर की जंग जीतकर फिल्मों की तरफ वापसी करने की सोच रही मनीषा उस समय भड़क गयी थीं जब उन्हें फिल्मों में मम्मी-बहन टाइप के रोल ऑफर हुए थे। मनीषा ने कहा था कि वह छोटी भूमिकाओं के लिए तैयार नहीं हैं।
मनीषा ने कहा, "मैं खुद को पर्दे पर देखना चाहती हूं, लेकिन अच्छी पटकथा, अच्छे अभिनेताओं और अच्छे निर्देशक के साथ। मेरे पास बहुत प्रस्ताव हैं, लेकिन वे छोटी भूमिकाओं के हैं। मैं वह नहीं करूंगी, मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है।"
आपको बता दें कि सुभाष घई की खोज मनीषा कोईराला ने साल 1991 में आई 'सौदागर' के साथ बॉलीवुड में आगाज किया था। मनीषा ने '1942 : ए लव स्टोरी', 'क्रिमिनल', 'अग्निसाक्षी' ,'बॉम्बे', 'अकेले हम अकेले तुम', 'गुप्त : द हिडेन ट्रथ', 'दिल से', 'कच्चे धागे' जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












