रॉकस्टार की सिस्टर बनना चाहती हैं ईलू-ईलू गर्ल
सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन यही सच्चाई है कि बॉलीवुड की खूबसूरत ईलू-ईलू गर्ल मनीषा कोईराला की चाहत है कि वह पर्दे पर बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की बहन का रोल प्ले करें।
नंबे के दशक की खूबूसरत अभिनेत्रियों में से एक मनीषा को रणबीर का काम बेहद पसंद आया है और वह उनके साथ काम करने को इ्च्छुक है। देखते हैं नेपाली बाला की यह ख्वाहिश कब पूरी होती है?
देखें: कैंसर के बाद कैसे दिखती हैं मनीषा
वैसे जिंदगी की बाजी को जीतकर शूरवीर बनीं मनीषा कोईराला इन दिनों कैंसर जागरूकता अभियान का काम कर रही हैं। मनीषा ने कहा कि "हमारी फिल्मों में कैंसर जैसी भयानक बीमारी के बारे में अच्छे से नहीं दिखाते हैं। हमारी फिल्मों में वे दिखाते हैं कि आपको कैंसर है तो आप मर जाएंगे। अभी भी कोई यह नहीं दिखाता कि आप कैंसर से निपट सकते हैं और 30 से 40 साल तक जिंदा रह सकते हैं।"
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











