मिस मनीषा कोइराला बनी मिसेज सम्राट
जीं हां नैसर्गिक सुंदरता की मालकिन मिस मनीषा कोइराला शुक्रवार को मिसेज सम्राट दहल बन गई। जी हां नेपाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला कल उद्योगपति सम्राट दहल के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा (41) एवं उद्योगपति सम्राट दहल (34) ने राजधानी से करीब दस किलोमीटर दूर गोकर्ण वन रिजोर्ट में मंत्रोच्चारण के बीच एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। भारत से उनकी शादी में शरीक होने के लिए अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनकी पहली एवं सुपरहिट फिल्म सौदागर में उनके सह अभिनेता रहे विवेश मुशरान भी पहुंचे।
पारंपरिक नेपाली गीत पंचाई बाजा एवं सांस्कृतिक नृत्य के साथ काफी धूम-धाम से शादी संपन्न हुई। शादी का रिसेप्सन पार्टी रविवार को होगा जिसमें बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एवं जैकी श्रॉफ के भी पहुचने की संभावना है। इसके अलावे समारोह में नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव, प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, माओवादी प्रमुख प्रचंड, पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र सहित लगभग 3000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications
