दीपिका पादुकोण विश्व की सबसे सेक्सी महिला
कांस फिल्म समारोह में साड़ी में अपने जल्वे बिखेरने वाली दीपिका पादुकोण को विश्व की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। यह खिताब उन्हें मनोरंजन पत्रिका एफएचएम ने दिया है। मैगजीन ने विश्व की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची छापी है, जिसमें सबसे ऊपर दीपिका पादुकोण का नाम है।
देखें: दीपिका पादुकोण की तस्वीरें
मैगजीन ने दीपिका की एक बेहतरीन तस्वीर अपने जून 2010 के अंक के कवर पेज पर छापी है। आज कल दीपिका मॉरीशस में इमरान खान के साथ अपनी फिल्म ब्रेक के बाद की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनको एडवेंचरस सीन करने का चस्का लगा हुआ है। यही कारण है कि वो अगले सप्ताह स्काई डाइविंग सीखने जा रही हैं।
हम आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म समारोह में शिरकत की थी, जहां वो साड़ी पहन कर गई थीं। खास बात यह है कि दीपिका के आगे ऐश्वर्या राय तक फीकी दिख रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications