संतोषी की फिल्म से होगी रीयल फाइटर मनीषा की वापसी
कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी से लड़कर रीयल फाइटर बनीं मनीषा कोईराला अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसलिए वो अब वापस फिल्मों के लिए तैयार हो गई हैं। खबर है कि उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म के लिए हां बोल दिया है।
इस बारे में मीडिया को जानकारी मनीषा के प्रबंधक ने दी। प्रबंधक सुब्रतो घोष ने मीडिया को बताया, "वह (मनीषा) इस समय फिल्मों की पटकथाओं पर विचार कर रही हैं और उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है।
उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई है और सबकुछ ठीक रहा तो जनवरी 2015 से वह शूटिंग शुरू कर देंगी। मनीषा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका होगी और अभिनेता पंकज कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।"
मनीषा इससे पहले भी राजकुमार संतोषी की 2001 में आई फिल्म 'लज्जा' में काम कर चुकी हैं और कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म में काफी हटकर होगी। मनीषा ने कुछ समय पहले कहा था कि वो फिल्मों में कमबैक करने का मन बना चुकी हैं क्योंकि वो अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी हैं और अब वो फिर से काम करने की इच्छा रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












