कहीं मनीषा कोईराला जैसे ओवरियन कैंसर ना हो जाये

बॉलीवुड की खूबसूरत नेपाली बाला मनीषा कोईराला ओवेरियन कैंसर से जंग लड़ रही है और उसके इलाज के लिए वो इस समय न्यूयार्क में हैं जहां से सोमवार को खबर आयी है कि उनकी पहली सर्जरी सफल हुई है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खैर ऊपर वाले से हम भी दुआ करते हैं कि वो जल्द से जल्द हमारे बीच में स्वस्थ होकर आ जायें।

लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि मनीषा कोईराला इस रोग की चपेट में आयीं कैसे? तो हम आपको बताते हैं, मनीषा को शराब और सिगरेट की बुरी लत है जिसके चलते वो इस रोग का खामियाजा भूगत रही हैं अब इसके पीछे कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन सच यही है कि ज्यादा सिगरेट पीने के कारण मनीषा को ओवेरियन कैंसर हुआ है।

और आक्सफोर्ड यूनिविर्सटी द्वारा स्थापित कोलेबोरेटिव ग्रुप आन एवीड़ोलोजिकल स्टडीज आफ ओवेरियन कैंसर में यह पहली बार कहा गया है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में ओवरियन कैंसर की संभावना ज्यादा होती है। इस नये अध्ययन में कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा सिगरेट महिलाओं में एक विशेष प्रकार के ओवेरियन कैंसर म्यूसिनायड ट्यूमर होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए महिलाओं को सिगरेट नहीं पीना चाहिए।

अध्ययन में यह भी कहा गया है ओवरियन कैंसर की संभावना 30-45 साल की महिलाओं में ज्यादा होती है जो कि उनके प्रजनन की क्षमता को भी प्रभावित करती है। अध्ययन में साफ तौर पर लिखा है कि अगर कोई महिला इस रोग की चपेट में है तो उसे ग्रीन टी, फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। अगर वो मांसाहारी है तो उसे मांसाहारी व्यंजन छोड़ देना चाहिए।

इसलिए अगर महिलाएं फैशन में आकर या किसी और कारणवश सिगरेट का शौक रखती हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस शौक को छोड़ना होगा क्योंकि कहीं आपकी पल भर की क्षणिक खुशी आपके लिए जिंदगी भर का दर्द और रोना ना बन जाये। इसलिए सावधान...।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X