सोनू सूद के साथ मिलकर मनीष पॉल ने 40 प्रवासी मजदूरों को पहुंचाया घर- लोगों ने किया धन्यवाद- VIDEO
सोनू सूद के बाद अब इंटरटेनमेंट जगत के बाकी कलाकार भी प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। हाल ही में मनीष पॉल ने 40 ऐसे श्रमिकों की मदद की जो उनके घर काम करने वाले एक स्टाफ के संपर्क में थे। मनीष को जैसे ही उनकी खबर मिली, वह तुरंत ही इन सबको घर पहुंचाने के लिए तैयार हो गये। मनीष ने इन 40 लोगों घर पहुंचाने के लिए अभिनेता सोनू सूद की मदद ली जो कि अब तक कई हजार लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा चुके हैं।
दरअसल, मनीष के घर के स्टाफ को भी अपने गांव जाना था तो उन्होंने मनीष से यह बात कही। उन्हें यह जानकारी भी मिली की उस स्टाफ के संपर्क में और भी लोग हैं जो घर जाना चाहते हैं। तो मनीष ने मदद का हाथ बढ़ाया। मनीष ने जब इन सभी श्रमिकों को रवाना किया तो उन सभी को राशन सामग्री दी तथा वहां पहुंच कर कुछ तकलीफ ना हो इसीलिए कुछ धन राशि भी दी।

मनीष इससे पहले भी पीएम केअर फंड में 20 लाख की धन राशि डोनेट कर चुके हैं। इतना ही नही अपने स्टाफ को लॉकडाउन से पहले अडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी थी। हाल ही में मनीष ने व्हाट इफ यह शार्ट फ़िल्म यूट्यूब पर प्रर्दशित की जो कि लॉकडाउन पर एक गहन संदेश देती है ।
ऋषि कपूर के निधन को हुआ 1 महीना, परिवार ने किया याद, खास मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications