अभिषेक के लिए मणि परिवार का हिस्सा तो मतलब झगड़ा खत्म?
जिसका जीता-जागता उदाहरण है उनका फिल्म निर्देशक मणि रत्नम के कसीदे पढ़ना, जिनकी फिल्म से ऐश से पर्दे पर वापसी होने के आसार है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक की भी भूमिका होगी।
ऐश के कारण सोनाक्षी ने मणि सर को ना बोला!
अभिषेक ने कहा कि "मेरे लिए मणि एक फिल्म निर्देशक नहीं, बल्कि मेरा परिवार हैं। उन्हें मुझे बस यह बताना है कि मुझे कहां आना और कहां खड़ा होना है और मैं वहां पहुंच जाऊंगा। मैं मणि से कभी नहीं पूछूंगा कि मेरी क्या भूमिका है।" वैसे फिल्म में फिल्म में महेश बाबू और नागार्जुन भी होंगे।
मेरे लिए मणि एक फिल्म निर्देशक नहीं, बल्कि मेरा परिवार हैं
मालूम हो कि अभिषेक और मणिरत्नम के बीच में पंगे की खबर साल 2010 में फिल्म रावण के रिलीज के बाद आयी थी। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी। अमिताभ बच्चन ने मणिरत्नम पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म की एडीटिंग सही नहीं की जिसकी वजह से अभिषेक का रोल बेकार हो गया फिल्म में। उसके बाद लगातार बच्चन फैमिली और मणि के बीच के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें आती रहीं।
लेकिन इन सारी बातों को अब लंबा वक्त गुजर चुका है और लगता है कि अब दोनों लोगों के बीच का मसला भी सुलझ चुका है तभी तो मिसेज बच्चन मणि की ही फिल्म से कमबैक करने को तैयार हैं। अभिषेक ने कहा, ऐश्वर्या मणि की फिल्म परियोजना को लेकर बहुत उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications
