सरनेम बच्चन के कारण ऐश ने मुझसे शादी नहीं की: अभिषेक
हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के मेहमान बने अभिषेक बच्चन ने अपने पत्नी ऐश्वर्या के बारे में कुछ खास चीजें बतायी जिससे इस बात का अंदेशा पूरी तरह से हो गया कि वाकई में अभिषेक पूरी शिद्दत से ऐश से प्यार करते हैं।
एक बार जरूर देखें: अभिषेक-ऐश्वर्या की तस्वीरें
अभिषेक ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी वाइफ ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। ऊपरवाले ने उन्हें वाकई में फुरसत में ही बनाया है लेकिन वो जितनी ऊपर से अच्छी हैं उतनी ही मन से भी। दौलत, शौहरत और कामयाबी हासिल करने वाली ऐश आज भी डाउन टू अर्थ हैं जो कि उनकी खूबसूरती का एक और हिस्सा है।
ऐश ने मुझे पसंद किया, मुझे समझा और प्यार किया तब जाकर उन्होंने मुझसे शादी की ना कि मेरा सरनेम बच्चन है, या फिर में अमिताभ बच्चन का बेटा हूं या फिर मैं स्टार हूं इसलिए ऐश ने मुझे अपना पति चुना। यही कारण मेरा भी है, मैं उन्हें पसंद करता हूं इसलिए मैं उन्हें अपना लाइफ पार्टनर चुना ना कि इसलिए कि वह बहुत बड़ी स्टार हैं और बेइंतहा खूबसूरत हैं।
अभि ने बोला मैं और ऐश दोनों ही एक-दूसरे को समझते हैं, हम दोनों ने एक-दूसरे की अच्छाईयों और बुराईयों के साथ एक-दूसरे को स्वीकारा हैं औऱ मैं ऐश जैसी जीवन संगिनी पाकर बहुत खुश हूं। अब तो हमारी लाइफ में हमारा प्यार आराध्या बनकर सामने आ गया है। इसलिए मुझे यह कहते हुए बिल्कुल परहेज नहीं कि मैं अपने जीवन की कल्पना ऐश और आराध्या के बिना कर ही नहीं सकता हूं।
आगे की खबर स्लाइडो में...


Click it and Unblock the Notifications












