और मल्लिका ने बराक ओबामा को छोड़ दिया..
बॉलीवुड सेक्स बम मल्लिका शेरावत के क्या कहने? उनके कपड़े जितने छोटे होते हैं उतनी ही उनकी जबान लंबी। हमेंशा लंबी-लंबी फेंकने वाली मर्डर गर्ल मल्लिका ने तो इस बार हद ही कर दी। मैडम ने कहा कि उन्होंने फिल्म डायरेक्टर केसी बोकाड़िया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाले डिनर को ठुकरा दिया। वो अमेरिका में थीं, जहां उन्हें ओबामा के साथ वाशिंगटन में एक डिनर करना था।
लेकिन तभी रात को केसी बोकाड़िया का फोन उनके पास आया कि वो तुरंत इंडिया आ जाये क्योंकि यहां पर बोकाड़िया अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' को लेकर प्रेस वार्ता करना चाहते हैं और उसमें मल्लिका का रहना बहुत जरूरी है। इसलिए वो ओबामा की डिनर पार्टी को छोड़कर चली आयीं।
अब मल्लिका की इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो वो ही जाने लेकिन इतना तय है कि मैडम यह सब बोलकर खुद को लोगों की नजर में ला दिया और वहीं अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स'का प्रचार भी कर दिया।
मालूम हो कि फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' के लिए हाल ही में माल्लिका ने कहा कि उन्हें कुछ अज्ञात लोग फोन पर धमकी दे रहे हैं कि वो भंवरी पर बनने वाली फिल्म पर लीड रोल ना करें। तो वहीं इस विषय पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक के सी बोकाड़िया ने भी ऐसी शिकायत की है कि उन्हें कुछ लोग फोन पर धमका रहे हैं कि वो भंवरी केस पर फिल्म ना बनाये वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।आपको बता दें कि भंवरी हत्याकांड पर निर्देशक के सी बोकाड़िया 'डर्टी पॉलीटिक्स'नाम की फिल्म बना रहे हैं। जिसमें लीड रोल मल्लिका शेरावत कर रही हैं। मल्लिका ने पहले भी कहा था कि उन्हें इस फिल्म को ना करने के लिए कोई धमकी दे रहा है।
गौरतलब है कि साल 2011 के सबसे चर्चित केस भवंरी हत्याकांड में कि नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा,उसे जेल भी हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
