मल्लिका मत बनो भंवरी वरना...
एक बार फिर से राजस्थान के चर्चित केस भंवरी देवी सीडी हत्याकांड फिर से चर्चा में है। नहीं-नहीं कोर्ट केस मामले मे नहीं बल्कि इस विषय पर बन रही फिल्म के कारण। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि उन्हें कुछ अज्ञात लोग फोन पर धमकी दे रहे हैं कि वो भंवरी पर बनने वाली फिल्म पर लीड रोल ना करें।
तो वहीं इस विषय पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक के सी बोकाड़िया ने भी ऐसी शिकायत की है कि उन्हें कुछ लोग फोन पर धमका रहे हैं कि वो भंवरी केस पर फिल्म ना बनाये वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। मालूम हो कि भंवरी हत्याकांड पर निर्देशक के सी बोकाड़िया 'डर्टी पॉलीटिक्स'नाम की फिल्म बना रहे हैं। जिसमें लीड रोल मल्लिका शेरावत कर रही हैं।
मालूम हो कि साल 2011 के सबसे चर्चित केस भवंरी हत्याकांड रहा था। जिसमें कि नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा,उसे जेल भी हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
