बदनाम.. होकर मु्न्नी उर्फ मलाइका ने जीता लोगों का दिल
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अभिनित दंबर फिल्म का सांग मुंन्नी बदनाम हुई....ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अब आप ही बताइये इतनी शोहरत तो आज तक किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री ने नहीं कमाई जो मुन्नी बनकर मलाइका ने कमा ली है। हालाकि इस गाने को लोगों की जुबां पर चढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लोगों ने मुन्नी को रोकने के लिए क्या-क्या नहीं किया, अदालत भी गये लेकिन किसी के अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो मुन्नी के कदम को रोक पाये। फिलहाल मुन्नी बनकर मलाइका ने लोगों का दिल जीत लिया है और उनके पति ने लाखों की दौलत और शोहरत पा ली है।
एक बार फिर मलाइका के झटकों के चलते आईटम नंबर के बाजार चमकने वाले हैं। खैर हम तो इतना ही कहेंगे कि मलाइका आप यूंही थिरकती रहिए और लोगों को थिरकाते रहिए। देखना दिलचस्प होगा कि बदनाम होने के बाद मुन्नी उर्फ मलाइका का अगला कदम क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications












