गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहुंची मु्न्नी की बदनामी..

आपको जानकर हैरत होगी मुन्नी सॉन्ग ने मेलबर्न में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रवेश कर इतिहास बना दिया है। दरअसल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2011 के डायरेक्टर मीतू भौमिक लेंज ने ऑस्ट्रेलिया में बॉलीवुड के प्रमोशन के लिए एक समारोह का आयोजन किया था।
जिसमें करीब 1200 से ज्यादा लोगों ने मुन्नी बदनाम हुई... पर डांस किया जिसके चलते ये गाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एट्री कर गया। इससे पहले सिंगापुर में 1008 लोगों का एक गाने पर एक साथ डांस करने का रिकॉर्ड था।
मेलबर्न पार्क में रविवार की रात 1200 से ज्यादा लोगों ने एक साथ मलाइका के साथ इस मशहूर सांग पर डांस किया। लेंज ने कहा कि इतनी भीड़ को एक साथ एक गाने पर थिरकते देखना अपने आप में अनोखा था। इस समारोह में मलाइका के साथ उनके पति और दबंग के प्रोडयूसर अरबाज खान भी थे।
More from Filmibeat
आईटम सांग गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दबंग मलाइका अरोड़ा dabangg guinness book of world records item number malaika arora


Click it and Unblock the Notifications











