तिग्मांशू और माही के बीच कोई अफेयर नहीं!
तिग्मांशू धूलिया बॉलीवुड के एक जाने माने निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं। माही गिल के साथ उनके अफेयर की खबरें आए दिन खबरों की सुर्खियों में आती रहती हैं लेकिन अब माही गिल ने आखिरकार तंग आकर ये कह ही दिया कि उनके और तिग्मांशू धूलिया के बीच किसी तरह का कोई प्रेम संबंध नहीं है। माही जल्द ही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में एक बहुत ही मजबूत और लीक से हटकर किरदार में नज़र आने वाली हैं। अपनी इस फिल्म के बारे में बताते हुए माही ने कहा कि वो बहुत लकी हैं कि उन्हें ऐसे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला जो कि औरतों को इतने मजबूत और अलग तरह के किरदार में प्रस्तुत करते हैं।
माही गिल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा मुझे खुशी है कि ऐसे निर्देशकों के साथ मैंने काम किया जो औरत को इतना मजबूत दिखाते हैं। लड़की कोपूरा हक है कि वो शुरुआत करे, असल जिंदगी में भी तो करती है ना, तो फिल्मों में उन्हें क्यों बेचारा दिखाया जाता है?" साथ ही माही ने ये भी कहा कि उनकी फिल्मों की स्क्रिप्ट बेहतरीन होती है। वो ऐसी ही फिल्में साइन करती हैं जिसकी कहानी अच्छी हो और जिसमें उनका किरदार मजबूत हो। उन्होंने कहा "मेरी फिल्मों की स्क्रिप्ट अच्छी होती है और अगर कहानी में अतरंग दृष्यों को वाजिब तरीके से दिखाया गया है तो लोग उसे समझ भी पाते हैं। अभी दो फूल मिलना किसी को हजम नहीं होता।"
माही ने आगे कहा "लोगों को लगता है कि मैं बहुत बुद्धिमान अभिनेत्री हूं वहीं कुछ ऐसा भी सोचते हैं कि मैं बोल्ड रोल ही कर सकती हूं लेकिन ये ध्यान भई दीजिये कि बोल्ड होने के साथ साथ मेरे रोल की एक गरिमा भी होती है।" इसके साथ ही माही गिल ने अपने और निर्देशक तिग्मांशू धूलिया के बीच के रिश्ते के बारे में सफाई देते हुए कहा कि अगर कोई निर्देशक आपको अपनी फिल्मों में बार बार साइन करे तो इसका मतलब ये नहीं कि उसके और हिरोइन के बीच कुछ चल रहा है। ये बहुत ही शर्मनाक बात है। तिग्मांशू की तारीफों के पुल बांधते हुए माही ने ये भी कहा "धूलिया एक ऐसे निर्देशक हैं जिनके साथ काम करने के लिए दिमाग घर पर छोड़कर जाना पड़ता है। मैंने साहेब बीवी और गैंगस्टर में कुछ प्रयोग करने की कोशिश भी की और एक बार सीन को थोड़ा रियल बनाने के लिए मैंने वोद्का भी पी ली क्योंकि इस फिल्म में मेरा किरदार दिन रात शराब पीता है।"


Click it and Unblock the Notifications
