सत्ता की नहीं मजबूत किरदारों की भूखीं हैं माही

'देव डी' की पारो माही गिल भले ही फिल्म में सत्ता की भूखी, लालची और मतलबी पॉलिटीशियन के किरदार निभाएं लेकिन असल में माही सत्ता की नहीं बल्कि मजबूत किरदारों की भूखी हैं। ऐसा खुद माही ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है। माही ने कहा कि वो चाहती हैं कि अब से वो सिर्फ मजबूत किरदार ही करें। माही की आने वाली फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' काफी चर्चा में है। साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में माही गिल ने एक सत्ता की भूखी राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में माही का किरदार काफी मजबूत होने के साथ ही काफी हॉट भी है।

अपने किरदार में जान डालने के लिए माही ने सब कुछ किया है अपने कपड़ों से लेकर अपने हाव भाव तक पर माही ने काफी मेहनत की है। इससे पहले भी माही गिल ने 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म में काफी उत्तेजक और हॉट करदार निभाया था। इस फिल्म के लिए माही को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया लेकिन वो अवॉर्ड जीत नहीं पाईं। ज्ञात हो कि माही को अपनी पहली फिल्म देव डी के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

माही ने हाल ही में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि साहेब बीवी और गैंगस्टर में उनका किरदार बहुत ही मजबूत है। उनका किरदार एक सत्ता की भूखी और लालची राजनीतिज्ञ का है। माही ने फिल्म के निर्देशक तिग्मांशू धूलिया की तारीफ करते हुए कहा कि तिग्मांशू धूलिया ने बहुत ही बेहतरीन किरदार का ताना बाना बुना है। इस करदार को करते हुए माही को बहुत अच्छा लगा। माही गिल साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के अलावा तिग्मांशू धूलिया की फिल्म बुलैट राजा में एक आइटम सॉंग भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X